Home उत्तर प्रदेश इस्पात फैक्ट्री की भट्ठी में धमाके से 10 मजदूर झुलसे, दो गंभीर; स्क्रैप गलाते समय हुआ हादसा

इस्पात फैक्ट्री की भट्ठी में धमाके से 10 मजदूर झुलसे, दो गंभीर; स्क्रैप गलाते समय हुआ हादसा

 कस्बे की उद्योग नगरी में संचालित रिमझिम इस्पात लिमिटेड की भट्टी में स्क्रेप गलाते समय हुए विस्फोट से चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। साथ ही आसपास मौजूद छह मजदूर मामूली रूप से झुलस गए हैं। दो मजदूरों को सदर अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।

by admin
0 comments

सुमेरपुर। कस्बे की उद्योग नगरी में संचालित रिमझिम इस्पात लिमिटेड की भट्टी में स्क्रेप गलाते समय हुए विस्फोट से चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। साथ ही आसपास मौजूद छह मजदूर मामूली रूप से झुलस गए हैं। दो मजदूरों को सदर अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।

दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। दो मजदूरों का उपचार फैक्ट्री के अस्पताल में चल रहा है। अन्य लोगों को मरहम पट्टी करके घर भेज दिया गया है। फैक्ट्री प्रबंधन चार मजदूरों के मामूली रूप से घायल होने की बात कह रहा है।

स्क्रैप गलाते समय हुआ हादसा

कस्बे के उद्योग नगरी में संचालित रिमझिम इस्पात लिमिटेड की 40 टन वाली भट्ठी में स्क्रैप गलाते समय शनिवार सुबह करीब सात बजे विस्फोट हो गया। इसकी चपेट में आकर 45 वर्षीय रामपाल निवासी पंधरी, 40 वर्षीय बिजभान निवासी झूसी प्रयागराज, 56 वर्षीय विश्वनाथ महतो निवासी गोपालगंज बिहार, 48 वर्षीय हीरा यादव निवासी सुरहा थाना चांद, कैमुर भभुआ गंभीर रूप से झुलस गए।

साथ ही आसपास मौजूद अन्य छह मजदूर छींटे पड़ने से मामूली रूप से जख्मी हो गए। रामपाल और बिजभान को सदर अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत गंभीर होने पर कानपुर के एलएलआर अस्पताल (हैलेट) कानपुर रेफर किया गया है। विश्वनाथ एवं हीरा यादव का उपचार फैक्ट्री के अस्पताल में चल रहा है। अन्य लोगों को मरहम पट्टी के बाद घर भेज दिया गया है।

दो घायलों को कानपुर किया गया रेफर

फैक्ट्री मैनेजर मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि दो लोग घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है। फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज राजवीर के अनुसार चार मजदूर घायल हुए है। दो को कानपुर भेजा गया है दो का उपचार फैक्ट्री के अस्पताल में चल रहा है और मजदूरों के बारे में कोई जानकारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दिया है। अगर तहरीर मिलेगी तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

Lorem ipsum dolor sit amet, consect etur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis.

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by NBP Digitech

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.