Home उत्तर प्रदेश जनपद में धूमधाम से मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस

जनपद में धूमधाम से मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस

जिलाधिकारी ने भारत माता के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर शहीदों को याद किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके पश्चात व्यापार संघ के पदाधिकारियों द्वारा अधिकारीगणों को सम्मानित किया गया।

by admin
0 comments

रायबरेली ! 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट स्थित परिसर में झंडा फहराया। राष्ट्रगान के उपरांत जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने भारत माता के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर शहीदों को याद किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके पश्चात व्यापार संघ के पदाधिकारियों द्वारा अधिकारीगणों को सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह हम लोगों के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि आज हम अपने देश का 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, जो हमारे देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। यह दिन हमें हमारे संविधान की महत्ता और उसके प्रावधानों को याद दिलाता है जो हमारे देश को एक मजबूत और स्थिर लोकतंत्र बनाने में मदद करता हैं। हमारा संविधान हमारे देश का मूलभूत कानून है, जो हमारे अधिकारों और कर्तव्यों को परिभाषित करता है।

यह हमें एकजुटता, समानता, और न्याय के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है। हम अपने संविधान के प्रावधानों का पालन करें और देश के विकास में योगदान दें। हम अपने देश को एक मजबूत, समृद्ध, और स्थिर लोकतंत्र बनाने के लिए काम करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (वि0 एवं रा0) अमृता सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ0 भावना श्रीवास्तव सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारिकजन और कलेक्ट्रेट परिवार के लोग उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

Lorem ipsum dolor sit amet, consect etur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis.

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by NBP Digitech

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.