Home उत्तर प्रदेश गणतंत्र दिवस पर बालक बालिका क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

गणतंत्र दिवस पर बालक बालिका क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

05 कि०मी० दौड़ जनपद के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम रायबरेली से प्रारम्भ होगी।

by admin
0 comments

रायबरेली ! जिला क्रीडाधिकारी धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम ने बताया है कि खेल निदेशालय उ०प्र०, लखनऊ के अनुपालन में निर्धारित कार्यक्रमानुसार एवं जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय रायबरेली के तत्वाधान में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 के शुभ अवसर पर प्रातः 10:00 बजे से 05 कि०मी० बालक/बालिका क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 05 कि०मी० दौड़ जनपद के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम रायबरेली से प्रारम्भ होगी।

प्रतियोगिता के विजेताओं को आर्कषक पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बालक/बालिकाओं की प्रविष्टी निःशुल्क है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपनी प्रविष्टी जिला खेल कार्यालय रायबरेली में दर्ज करा सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय, रायबरेली व दूरभाष नम्बर 9450450252 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

You may also like

Leave a Comment

Our Company

Lorem ipsum dolor sit amet, consect etur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis.

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by NBP Digitech

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.