Raebareli : के महराजगंज में सावन माह के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। जमुरवां गांव स्थित पंचेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगीं।
कंशीपुर, हलोर और मलूकपुर के शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मोन गांव के सिद्धेश्वर महादेव और सोमनाथ महादेव मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा रहा।
कैर गांव स्थित कैरेश्वर महादेव और कस्बा स्थित सुप्रसिद्ध दानेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक किया गया। आरती के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।
भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अधिक भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।