Home उत्तर प्रदेश जालौन के गोमांस तस्‍कर अतीक अहमद की 8 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 21 हजार किलो मीट हुआ था बरामद

जालौन के गोमांस तस्‍कर अतीक अहमद की 8 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 21 हजार किलो मीट हुआ था बरामद

अरब देशों में गोमांस की तस्करी करने वाले गिरोह पर जालौन पुलिस लगातार शिकंजा कसती हुई नजर आ रही है। बीती 21 दिसंबर 2023 की रात यहां के झांसी-कानपुर हाईवे के एट थाने से एक कंटेनर में 21 हजार किलोग्राम मांस को चैकिंग के दौरान बरामद किया गया था।

by admin
0 comments

जालौन ! अरब देशों में गोमांस की तस्करी करने वाले गिरोह पर जालौन पुलिस लगातार शिकंजा कसती हुई नजर आ रही है। बीती 21 दिसंबर 2023 की रात यहां के झांसी-कानपुर हाईवे के एट थाने से एक कंटेनर में 21 हजार किलोग्राम मांस को चैकिंग के दौरान बरामद किया गया था। खाद्य विभाग की टीम ने जांच के लिए उसे लैब भेजा। लैब रिपोर्ट में इसकी गोमांस होने की पुष्टि हुई है। इसी मामले में गुरुवार को पुलिस ने एक और आरोपी की 8 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर लिया है।

दरअसल, पूरा मामला जालौन के एट थाना क्षेत्र का है। यहां पर 21 दिसंबर 2023 की देर रात एट हाईवे पर पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को एक कंटेनर से 21 हजार किलो मांस बरामद हुआ। इसकी पुष्टि के लिए सैंपल को लैब भेजा गया जहां उसके गोमांस होने की पुष्टि हुई।

पुष्टि होने के बाद कार्यवाही में जालौन पुलिस अब तक गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने इसमें शामिल गोमांस तस्कर अतीक अहमद की दिल्‍ली स्थित 8 करोड़ की प्रॉपर्टी को जब्त कर कुर्क की कार्यवाही की है।

तस्करी में शामिल मोहम्मद लाईक और मोहम्मद जुबेर के नेतृत्व में यह गैंग गोमांस की तस्करी बिहार, बंगाल और तमिलनाड के रास्ते गल्फ देशों में करता था। पुलिस ने दिल्ली निवासी जय करण शर्मा के 5 लाख रुपए कीमत के कंटेनर को जब्त कर लिया था। गुरुवार को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने अतीक अहमद की 8 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर लिया है।

एसपी जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

Lorem ipsum dolor sit amet, consect etur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis.

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by NBP Digitech

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.