सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के नेबुआ गांव के पास पोखरे में एक कार गिर गयी। इससे एक युवक की मृत्यु हो गई। चार युवक घायल हो गए। सभी युवक मन्नीजोत के पास एक आर्केस्ट्रा देखकर लौट रहे थे। सभी भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा गांव के रहने वाले थे। मृतक का नाम असलम शाह पुत्र हसरत था। वह 23 वर्ष के थे।
असलम शाह अपने गांव के दोस्तों के साथ बुधवार की रात डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मन्नीजोत कार से आर्केस्ट्रा देखने गये थे। रात करीब 12 बजे वहां लौटते समय उनकी कार नेबुआ गांव के पास एक पोखरे में गिर गयी। इससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। उनकी चीख पुकार सुनकर वहां आस-पास के लोग पहुंचे। कार का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया।
उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने असलम को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों में गांव के 23 वर्षीय महताब पुत्री वलिउल्लाह, 22 वर्षीय याकूब पुत्र ताज माेहम्मद की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कालेज बस्ती के लिए रेफर कर दिया। उनके स्वजन उन्हें उपचार के लिए बस्ती ले गए।
इसके अलावा गांव के 30 वर्षीय जमील पुत्र यूनूस व 19 वर्षीय सोनू पुत्र कादिर काे प्राथमिक उपचार के बाद स्वजन घर लेते गए।
ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दबने से युवक की मृत्यु
सदर थाना क्षेत्र के परसा-धेंसा मार्ग पर परसा शाह आलम के पास मंगलवार की देर रात को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु हो गयी। मृतक का नाम 32 वर्षीय चिल्हिया थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी 32 वर्षीय राम सजीवन यादव पुत्र नरेंद्र है। सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
युवक गांव निवासी एक व्यक्ति के ट्रैक्टर पर बैठकर जिला मुख्यालय से अपने घर जा रहा था। वह जैसे ही रायल होटल के पास पहुंचे थे कि ट्रैक्टर से चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। इस दौरान ट्रैक्टर बिजली आपूर्ति के लिए लगे लोहे के खंभे से टकरा गई। इस दौरान ट्रैक्टर पर बैठे राम सजीवन जमीन पर गिरे और ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गए।
गंभीर हालत में स्वजन उन्हें माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज इलाज कराने ले गये। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।