Home अपराध UP Crime : उन्नाव में किशोरी का किडनैप कर दुष्कर्म, बचने के लिए साउंड बॉक्स में बंद कर ठोंकी कील

UP Crime : उन्नाव में किशोरी का किडनैप कर दुष्कर्म, बचने के लिए साउंड बॉक्स में बंद कर ठोंकी कील

by admin
0 comments

उन्नाव। उन्नाव में किशोरी को किडनैप कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी किशोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 15 वर्षीय किशोरी सहेली से मिलने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान आरोपी ने उसका किडनैप कर लिया।

पीड़िता से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी को पकड़े जाने का डर सताने लगा। उसने बडे़ साउंड बॉक्स में पीड़िता को बंद कर कील ठोंक दी। परिजनों ने पीड़िता को बेहोशी की हालात में बाहर निकाला। परिजनों ने आरोपी पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं।

मां ने आरोपी के खिलाफ कराया मामला दर्ज

मां ने थाने जाकर मामला दर्ज कराया है। आरोपी किशोर के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की कोशिश, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तरह मामला दर्ज किया गया है। पुलिस किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बेटी को पकड़कर जबरदस्ती की

  • मां ने एफआईआर में बताया कि आरोपी किशोर पास में साउंड बॉक्स बनाने वाले कारखाने में काम करता है। उसकी मेरी बेटी पर गंदी नजर थी। टी शाम को सहेली से मिलने के लिए घर से निकली थी।
  • मां की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, जान से मारने की कोशिश, छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस किशोर से पूछताछ कर रही है। बेटी सोमवार शाम सहेली के घर जाने के लिए निकली थी। इस दौरान आरोपी किशोर ने उसको पकड़कर कारखाने में खींच लिया।
  • उसके साथ दुष्कर्म किया। वह बचने के लिए चीखी चिल्लाई तो मारपीट कर उसको जान से मारने की धमकी दी। यह बात किसी को पता न चले, इसलिए मारने की नीयत से उसने बेटी को साउंड बंद कर कील ठोंक दी। हम सही समय पर नहीं आते तो वह मर जाती। हमने बेहोशी की हालत में उसको बाहर निकाला।

किशोर को पकड़क पुलिस को सौंपा

परिजनों ने कारखाने में पहुंचकर पीड़िता को बचाया। उसको बॉक्स से बेहोशी की हालत में बाहर निकालकर आरोपी किशोर को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बताई परिजनों से अलग कहानी

कोतवाल अनुराग सिंह ने परिजनों से अलग कहानी बताई है। उन्होंने कहा कि लड़का-लड़की एक दूसरे को पहले से ही जानते थे। लड़के के बुलाने पर वह उससे मिलने के लिए गई थी। उसके परिजनों को इस बारे में पता चल गया, तो वह घबरा गई।

You may also like

Leave a Comment

Our Company

Lorem ipsum dolor sit amet, consect etur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis.

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by NBP Digitech

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.