UP Weather Update। अरब सागर से आने वाली नम हवा से बादलों की आवाजाही शुक्रवार को पूरे दिन बनी रही। सुबह बूंदाबांदी होने के बाद पूरे दिन धूप के तेवर नरम रहे। वातावरण में नमी बढ़ने से उमस ने परेशान किया। पिछले 24 घंटे के अंतराल में तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
नमी का न्यूनतम प्रतिशत 33 दर्ज किया गया। दक्षिण-पश्चिम दिशा से 3.5 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलती रही। मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। शनिवार को तेज हवा चलने, गरज-चमक एवं धूल भरी आंधी के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।
आगरा में आज से निकलेगी तेज धूप
मौसम का मिजाज शुक्रवार को दिन में कई बार बदलाव, तेज धूप निकलने के बाद बादल छा गए और बूंदाबांदी हुई। सुबह के बाद दिन में भी गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकलेगी और सुबह के साथ ही दोपहर का तापमान बढ़ेगा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को तेज धूप निकलेगी, दिन का तापमान बढ़ जाएगा। 13 मई तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाएगा।