रायबरेली ! मा0 Minister (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण विभाग उ0 प्र0 असीम अरुण ने सदर विधायक अदिति सिंह के साथ खेलो इंडिया योजना अंतर्गत जैतूपुर स्थित निर्माणधीन मल्टीपरपज हाल का निरीक्षण किया।
राज्य मंत्री ने हॉल के मॉडल का अवलोकन किया, फिर यहां हो रहे कार्यों का जायजा लिया।
डायरेक्टर समाज कल्याण कुमार प्रशांत ने राज्य मंत्री को कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्यालय कक्ष,चेंजिंग रूम, हॉल, किचन, शौचालय आदि के कार्य को देखा। मंत्री ने कार्य में समयबद्धता व गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर कार्य को तय समयसीमा में पूर्ण कराएं। उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देश दिया कि कार्य गुणवत्ता के अनुसार होना चाहिए। राज्यमंत्री ने कार्य कर रहे इंजीनियरों, कर्मियों से भी वार्ता की।
उन्होंने यहाँ पर ड्रेनेज, सड़क कनेक्विटी आदि की भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जाए। इसके उपरांत राज्य मंत्री ने सदर विधायक अदिति सिंह और जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के साथ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में खेलो इंडिया योजना अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी से विभागीय योजनाओं के संबंध में भी जानकारी ली।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी धीरेंद्र पुरुषोत्तम, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी, समाज कल्याण विभाग के कर्मचारीगण व अन्य लोगों उपस्थित रहे।